गाजा पट्टी पर जारी इजरायल के भीषण हमलों के बीच शनिवार को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में 57 मुसलमान देशों की मीटिंग हुई थी। अरब लीग और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन की इस मीटिंग में इजरायली हमलों की आलोचना तो की गई, लेकिन किसी ठोस ऐक्शन पर सहमति नहीं बनी। अब इसे लेकर सऊदी अरब समेत तुर्की, यूएई, बहरीन जैसे देश आलोचना का शिकार भी हो रहे हैं। यही नहीं फिलिस्तीन पर जारी इजरायली हमलों के बीच सऊदी अरब में स्पोर्ट्स और म्यूजिक फेस्टिवल जारी रहने को लेकर भी आलोचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *