इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अपने मंत्री के बयान पर सफाई देनी पड़ गई। असल में इजरायल के हेरिटेज मंत्री अमिचाई एलियाहू ने बयान दिया था कि वर्तमान युद्ध के दौरान गाजा पट्टी पर बम गिराना भी विकल्पों में शामिल है। गौरतलब है कि फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इजरायल के बीच युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। मंत्री के इस बयान के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री की तरफ से बयान आया है। इतना ही नहीं, इजरायली मंत्री ने गाजा में रहने वालों को राक्षस तक बता डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *