रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का रोल प्ले कर मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी उनके चाहने वाले इसी किरदार में याद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की वेडिंग एनिवर्सरी थी। इस दौरान उन्होंने अपने पति के साथ कुछ रोमांटिक मोमेंट्स का वीडियो शेयर किया जिसके लिए उन्हें यूजर्स ने खूब लताड़ लगाई है। फैंस ने उन्हें कमेंट सेक्शन में काफी कुछ कहा है।

नेशनल टेलीविजन पर माता सीता का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) को आज भी उनके फैंस उन्हें इसी किरदार में याद करते हैं। रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ में इस सबसे अहम किरदार को निभाकर वह घर-घर में मशहूर हो गईं। इस शो और कैरक्टर्स का दर्शकों के दिलों पर अलग ही प्रभाव पड़ा था।लोगों ने भगवान राम का रोल प्ले करने वाले एक्टर अरुण गोविल और माता सीता बनीं दीपिका चिखलिया को खुद भी भगवान का दर्जा दिया। उन्हें न सिर्फ इस रोल को पूरी श्रद्धा के साथ निभाने के लिए आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है, बल्कि फैंस यह भी मानते हैं कि उनके अलावा कोई और इस किरदार को उतनी अच्छी तरह से नहीं निभा सकता। लेकिन, एक्ट्रेस द्वारा हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो पर उन्हें उन्ही फैंस ने ट्रोल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *