Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी 8 टीमों की तस्वीर इंडिया वर्सेस नीदरलैंड्स वर्ल्ड कप 2023 के आखिरी लीग मैच के बाद साफ हो गई है। मेजबान पाकिस्तान समेत भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं श्रीलंका और नीदरलैंड्स की टीमें बाहर हो गई हैं। दरअसल, आईसीसी ने ऐलान किया था कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों का फैसला वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल के आधार पर होगा। मेजबान पाकिस्तान के अलावा टूर्नामेंट की टॉप-7 टीमों को चैंपियंस ट्रॉफी का टिकट मिलना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *