Yogi Adityanath इंटरनेट मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वाधिक चर्चित राजनेताओं में शामिल हैं। हैशटैग ट्रैकिंग टूल ‘ट्वीट बाइंडर’ की हाल की रैंकिंग ने इसकी पुष्टि की है। जारी रैंकिंग के अनुसार अक्टूबर-2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जिस राजनेता के अकाउंट की सर्वाधिक चर्चा हुई है वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

इंटरनेट मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वाधिक चर्चित राजनेताओं में शामिल हैं। हैशटैग ट्रैकिंग टूल ‘ट्वीट बाइंडर’ की हाल की रैंकिंग ने इसकी पुष्टि की है। जारी रैंकिंग के अनुसार, अक्टूबर-2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जिस राजनेता के अकाउंट की सर्वाधिक चर्चा हुई है वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

ट्वीट बाइंडर ने यह रैंकिंग भारत में एक्स यूजर्स द्वारा एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पोस्ट की संख्या के आधार पर तैयार की है। उल्लेखनीय है कि ट्वीट बाइंडर एक हैशटैग एनालिटिक्स और फालोअर ट्रैकिंग टूल है। यह ट्विटर हैशटैग एनालिटिक्स और ट्विटर मानिटरिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *