लखनऊ, 8 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्रों ने जोनल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 7 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल एवं 16 ब्रांज मेडल समेत कुल 31 पदक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन प्रतिभाशाली छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों में अग्रिम यश, कृष्णा पाण्डेय एवं अली जेहरा ने दो-दो गोल्ड मेडल जीता है जबकि गौरी सिंह ने एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके अलावा, सुंदरम सिंह, नित्यम सिंह, याना राजपूत, निशर्ग सिंह, ईधान्त श्रीवास्तव, शुभी सोनकर, आर्तिका श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह एवं वंशिका चंद्रा ने तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में रजत व कान्स पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने सर्वाधिक 31 मेडल जीतकर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है।  सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *