लखनऊ, 13 जून। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ कल 14 जून, बुधवार को प्रातः 11.00 बजे लोकभवन के ऑडिटोरियम में आयोजित एक सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश के इण्टर व हाईस्कूल के सभी बोर्डो के कुल 141 मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे, जिनमें सर्वाधिक 23 छात्र अकेले सी.एम.एस. के हैं। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री द्वारा एक-एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस सम्मान समारोह में सी.आई.एस.सी.ई. बोर्ड से सम्बद्ध पूरे प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से कुल 35 छात्रों को सम्मान हेतु चयनित किया गया है, जिसमें 23 छात्र अकेले सी.एम.एस. के हैं एवं शेष 12 छात्र पूरे प्रदेश के अन्य विद्यालयों के हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *