बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए राजनीति में एंट्री के संकेत दिए। 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना चुनाव लड़ना उन्होंने बीजेपी पर छोड़ दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि यदि बीजेपी चाहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस के इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कंगना रनौत का स्वागत किया है। साथ ही, यह भी साफ किया है कि यदि वे शामिल होती हैं, तो उनकी जिम्मेदारी पार्टी तय करेगी।
चुनाव लड़ने पर बोले नड्डा- अकेले मेरा नहीं होता फैसला
कंगना रनौत को लेकर पूछे गए एक सवाल पर जेपी नड्डा ने कहा कि हम तो सबको चाहते हैं कि वे आएं, क्योंकि पीएम मोदी हमारी पार्टी के नेता हैं और प्रधानमंत्री हैं। उनसे प्रभावित होकर देश में अच्छा वातावरण बना है। इसमें वे भी शामिल होना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। जहां तक चुनाव लड़ने का सवाल है तो टिकट देना यह अकेला मेरा फैसला नहीं होता है। जमीन से लेकर ऊपर तक के स्तर तक विचार-विमर्श का प्रोसेस चलता है और फिर यह पार्लियामेंट्री बोर्ड तक जाता है। ‘आजतक’ चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि तो उस समय (2024 लोकसभा चुनाव) जैसी बात आएगी, उसके हिसाब से तय किया जाएगा।

2022-10-29 15:59:20 https://npphospitaltanda.in/?p=7479

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *