भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में सातवीं बार टक्कर होने वाली है. पिछले 6 मुकाबलों को अगर देखें, तो भारत की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज पूर्व कप्तान विराट कोहली ही रहे हैं. कोहली अब रविवार 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ फिर उतरेंगे और यहां उनके पास सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.विराट कोहली अगर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाते हैं, तो वह आईसीसी टूर्नामेंट्स (वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप) में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगेफिलहाल सचिन और कोहली इस मामले में बराबरी पर हैं. दोनों ने 23-23 बार पचास या उससे ज्यादा के स्कोर बनाए हैं. सचिन ने 58 पारियों में 7 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि कोहली ने 57 पारियों में 2 शतक और 21 अर्धशतक ठोके हैं
2022-10-22 18:17:44 https://npphospitaltanda.in/?p=7331