ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने कहा है कि 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि यह सूर्य ग्रहण चार ग्रहों सूर्य, चंद्र, शुक्र और केतु की युति में पड़ेगा। मथुरा पुरी सहित संपूर्ण ब्रजभूमि में यह सूर्य ग्रहण शाम 04:32 बजे पर प्रारंभ होगा और शाम 05:42 बजे तक चलेगा किंतु सूर्यास्त शाम 05:39 पर ही हो जाएगा। मथुरा में इस ग्रहण का पर्व काल 1 घंटे 10 मिनट का है। सूर्य बिंब 44 प्रतिशत ग्रसित रहेगा।
उन्होंने कहा है कि ज्योतिष शास्त्र के आधार पर सूर्य ग्रहण का कारण होता है चंद्रमा तथा चंद्रग्रहण का मुख्य कारण होता है पृथ्वी की काली छाया। पुराणों के अनुसार ग्रहण राहु और केतु द्वारा होते हैं। कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी के अनुसार भारत के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा आदि के समीप यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसके अलावा संपूर्ण देश में तथा विदेशों में भी यह दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण से मेष वालों को होगी पीड़ा तो सिंह वालों को होगा धन- लाभ, जानें अपनी राशि का हाल
सुबह 2:28 से लग जाएगा सूतक:ग्रहण का सूतक 25 अक्तूबर को सुबह 2:28 बजे से लग जाएगा। कार्तिक कृष्ण अमावस्या 25 अक्तूबर को ग्रहण का आरंभ दोपहर 2:29 पर होगा और समाप्ति शाम 06:32 पर होगी।
एक पखवाड़े में दो ग्रहण:कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार एक पखवाड़े में दो ग्रहण पड़ रहे हैं। 25 अक्तूबर एवं 8 नवंबर को 15 दिन के अंतराल से दो ग्रहण पड़ेंगे। जो अशुभ हो सकते हैं। द्वापर युग में महाभारत युद्ध से पूर्व कार्तिक मास में इसी तरह दो ग्रहण पड़े थे।

2022-10-21 17:22:27 https://npphospitaltanda.in/?p=7277

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *