सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को सैफई से लखनऊ जाते समय कन्नौज को लेकर भाजपा पर कई हमले किये। तिर्वा तहसील के उमर्दा में एक्सीलेंस फार वेजिटेबल प्लांट पर पहुंचे और पौधशाला के साथ अधूरी व्यवस्था पर नाराजगी जताई। वह काउ मिल्क प्लांट गए और दूध की कमी और बंद पड़ी मशीनें देख कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति में व्यस्त है। तिर्वां के उमर्दा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश ने बेरोजगारी, बदहाल कानून-व्यवस्था, जर्जर सड़कें व बंद पड़ी परियोजनाओं को शुरू न करने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग काम नहीं करते बस किसी और के उद्घाटन का उद्घाटन करते हैं। कहा कि कन्नौज के काऊ मिल्क प्लांट में न दूध के किसानों को भुगतान मिल रहा है न कर्मचारियों को को वेतन। बिजली है नहीं, टैट्रा पैक प्लांट और उसका मैटेरियरल बर्बाद हो चुका है।

2022-08-29 16:49:04 https://npphospitaltanda.in/?p=5346

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *