ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के पोते आकाश मिश्र की ढाई करोड़ की संपत्ति पुलिस ने शनिवार को कुर्क कर ली। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की है। गैंगरेप के मामले में विजय मिश्र, बेटा विष्णु और पोता आकाश आरोपी हैं। एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र पेशेवर अपराधी है। गैंग बनाकर प्रॉपर्टी हड़पने समेत कई मामले विजय मिश्र और उसके परिजनों पर दर्ज हैं।
अवैध रूप से धन एकत्र कर विजय मिश्र के गैंग के सदस्य आकाश मिश्र के माता व पिता के नाम पर करोड़ों रुपये की प्रापर्टी रजिस्ट्री कराई गई थी। उन्होंने बताया कि विजय मिश्र ने पोते आकाश मिश्र की मां पुष्पलता पत्नी प्रकाशचंद के नाम कौलापुर में 1.7370 हेक्टेयर भूमि डरा धमका कर रजिस्ट्री कराई थी। इस भूमि की कीमत 2.50 करोड़ आंकी गई है। डीएम आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत यह संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। आदेश मिलने के बाद पुलिस ने कौलपुर में भूमि पर डुगडुगी बजाकर कुर्की की कार्रवाई की। गौरतलब है कि विजय मिश्र पर कुल 83 मुकदमें विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं।

2022-08-27 16:57:26
मथुरा के प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रोडवेज की खास तैयारी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *