बिग बॉस की प्रतियोगी और भाजपा नेता रह चुकीं सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पीटीआई के मुताबिक डिप्टी एसपी जिवबा दालवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिनका नाम सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी है। बताया जा रहा हैकि सुधीर सागवान सोनाली फोगाट का पीए था और वही फोगाट को अस्पताल ले गया था।
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने सुधीर और सुखविंद के खिलाफ शिकायत की थी। गुरुवार को सोनाली के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया था। रिपोर्ट हैरान करने वाली थी। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। सोनाली के रिश्तेदार के मुताबिक पोस्टमॉर्टम के बाद सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया था।
परिवारवालों को क्यों था सुधीर पर शक
सोनाली की मौत के बाद से ही उनके परिवार के लोग सुधीर सागवान पर ही शक कर रहे थे। गोवा पुलिस ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि सुधीर ने ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिवार ने आरोप लगाए थे कि सुधीर सोनाली को नशा देता था और शारीरिक शोषण करता था। वह सोनाली को धमकी भी देता रहता था। परिवार का कहना है कि सोनाली की संपत्ति हड़पने के लिए उनके पीए ने ही हत्या की है।

2022-08-25 16:43:45
02-23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *