कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फ्री कल्चर’ वाले बयान पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पीएम पर हमला बोलते हुए पूछा कि 5.8 लाख करोड़ रुपये के बैंक ऋण क्यों माफ किए गए और 1.45 लाख करोड़ रुपये के कॉरपोरेट टैक्स को क्यों घटाया गया? कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सवाल किया कि बड़े कॉरपोरेट्स को बैंक कर्जमाफी और कॉरपोरेट टैक्स में कमी पर कब चर्चा होगी?शुक्रवार को गौरव वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले पांच वर्षों में बैंकों द्वारा बट्टे खाते में डाले गए 9.92 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में से 7.27 लाख करोड़ रुपये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद में एक जवाब में स्वीकार किया है कि उसके द्वारा बट्टे खाते में डाली गई राशि में से केवल 1.03 लाख करोड़ रुपये की वसूली की गई है।वल्लभ ने कहा कि यह मानते हुए कि आने वाले समय में बट्टे खाते में डाले गए ऋण से वसूली बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 5.8 लाख करोड़ रुपये के ऋण की वसूली नहीं की है। सवाल पूछा, “सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा पिछले पांच वर्षों में 5.8 लाख करोड़ रुपये के मुफ्त उपहारों पर चर्चा कब होगी?”

2022-08-12 17:15:26 https://npphospitaltanda.in/?p=4758

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *