असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को अपने बिहार के समकक्ष नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वे हर छह महीने में पार्टी बदलने वालों के लिए “मार्गदर्शक” हैं। सर्मा की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब नीतीश ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ कर महागठबंधन से हाथ मिला लिया। उन्होंने राजद के साथ हाथ मिलाने के बाद बुधवार को राजभवन में रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, असम के सीएम ने कहा, “आप कैसे गारंटी दे सकते हैं कि (बिहार के सीएम) नीतीश कुमार 6-8 महीने बाद इस गठबंधन को नहीं छोड़ेंगे। वह अप्रत्याशित हैं।” उन्होंने कहा, “हमने भी राजनीतिक पार्टी बदली है लेकिन हम उनकी तरह नहीं बदले हैं। वह हर 6 महीने में पार्टी बदलने की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति के लिए ‘मार्गदर्शक’ हैं।” बता दें कि मौजूदा असम सीएम हिमंत बिस्व सर्मा पहले कांग्रेस पार्टी में थे। शर्मा ने कांग्रेस छोड़ दी और 2015 में तरुण गोगोई (कांग्रेस) सरकार के दौरान ही भाजपा में शामिल हो गए थे।

2022-08-10 16:08:49 https://npphospitaltanda.in/?p=4663

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *