लखनऊ, 11 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा को ‘द प्रिन्सिपल ऑफ द ईयर-2022’ अवार्ड से नवाजा गया है। श्रीमती अदिति शर्मा को तृतीय एजूलीडर्स समिट-2022 के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इस उपाधि से सम्मानित किया गया। श्रीमती अदिति शर्मा को यह सम्मान समग्रता से परिपूर्ण उद्देश्यपूर्ण शिक्षा पद्धति के विकास एवं भावी पीढ़ी को चारित्रिक उत्कृष्टता, जीवन मूल्यों, आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर समाज का आदर्श नागरिक बनाने में अतुलनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 63 वर्ष के शैक्षिक सफर में कई नये आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है।श्रीमती अदिति शर्मा छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में योगदान हेतु प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है तथापि शैक्षिक क्षेत्र में ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जानी जाती है।

2022-07-11 13:06:29 https://npphospitaltanda.in/?p=3529

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *