2024 को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। भाजपा ने इसको लेकर सांसद-विधायकों तक की लिस्ट बनाई है। हालांकि कौन से सांसद-विधायक कहां लगाए जााएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। भाजपा ने मिशन 2024 के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरजोर तरीके से अपने-अपने क्षेत्रों में जुटने का आदेश दिया है। इसको लेकर भाजपा ने प्रदेश के बी और सी श्रेणी के 22 हजार बूथ चिन्हित किए हैं। यह बूथ पार्टी कभी जीतती और कभी हारती है या फिर थोड़े अंतर से हारती रही है। 2024 के लिए ऐसे बूथों को मजबूत करने को पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी दी है। सांसद-विधायकों और इस काम में लगे लोगों को हर हाल में 15 जुलाई तक इन बूथों का दौरा कर रिपोर्ट सौंपनी है। पार्टी के नेता हारी हुई लोकसभा सीटों पर लगातार प्रवास करेंगे।भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मिशन 2024 की सफलता के लिए की गई व्यूह रचना शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय पर हुई बैठक में पार्टी के सिपहसालारों के सामने रखी। सबसे ज्यादा जोर बूथों की मजबूती पर है। साथ ही बूथ के तहत आने वाले हर लाभार्थी तक भी पहुंचना होगा। बूथ स्तर पर लाभार्थी सूची पोर्टल पर अपलोड करने पर ही लाभार्थी संपर्क अभियान को पूरा माना जाएगा। जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को 20 जुलाई तक आगामी कार्यक्रमों और अभियानों के संबंध में जिलों की बैठकें करने को कहा गया है। 2024 की दृष्टि से अभी से पन्ना प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपने और सभी जगह कार्य रचना पूर्ण करनी है।

2022-07-08 15:45:00 https://npphospitaltanda.in/?p=3453

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *