नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बेतुका बयान दिया है। हर घर तिरंगा के सवाल पर जवाब देते हुए फारूक ने कश्मीरी भाषा में जवाब दिया। उन्होंने कहा- वो अपने घर रखना। फारूक के बयान के बाद विवाद गहरा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव सीटी रवि ने कहा कि फारूक को गद्दार कहा और उन्हें जेल में डालने की मांग की है।फारूक अब्दुल्ला के जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में दिया बेतुका बयान नया विवाद खड़ा कर चुका है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए फारूक ने झुंझला कर तिरंगे पर अपमानजनक शब्द कहे हैं। एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि जम्मू कश्मीर में चलाया जा रहा हर घर तिरंगा मुहिम पर वो क्या कहना चाहेंगे। जवाब में फारूक ने कहा, ‘पन्नि केरि थाउ’। फारूक ने कश्मीरी भाषा में जवाब दिया। जिसका हिन्दी में अर्थ होता है- अपने घर रखना।दरअसल, जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण विभाग ने एक ऑर्डर जारी कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की है। फारूक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग फारूक के बयान पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

2022-07-06 16:03:06 https://npphospitaltanda.in/?p=3327

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *