लखनऊ, 2 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने आज फीता काटकर नव-निर्मित सी.एम.एस. राजाजीपुरम ‘तृतीय कैम्पस’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम ‘तृतीय कैम्पस’ की प्रधानाचार्या सुश्री कोमल वलेचा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित थे।            इस अवसर पर बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है और इन्हीं प्रयासों के तहत इस नये कैम्पस का शुभारम्भ हुआ है। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी., प्रो. गीता गाँधी किंगडन व सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी ने गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। इससे पहले, स्कूल प्रार्थना एवं स्वागत गान के सुमधुर प्रस्तुतिकरण से सी.एम.एस. राजाजीपुरम (तृतीय कैम्पस) के उद्घाटन समारोह का विधिवत् शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने  आकेस्ट्रा, लघु नाटिका, कोरियोग्राफी आदि विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थिति अभिभावकों का दिल जीत लिया।सर्वाधिक छात्र संख्या के आधार पर सी.एम.एस. का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है तथापि छात्रों को सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही जीवन मूल्यों व चारित्रिक गुणों के विकास हेतु सी.एम.एस. को यूनेस्को शांति शिक्षा पुरस्कार के साथ ही विभिन्न सम्मानों से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नवाजा जा चुका है।

2022-07-02 14:42:11 https://npphospitaltanda.in/?p=3128

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *