सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को यूपी के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सेवरही नगर में सत्याग्रह मार्च निकाला। पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक भी हुई। इस दौरान लल्लू ने कहा कि मोदी सरकार ने बिना समझे मनमाने तरीके से सेना भर्ती में ठेकेदारी व्यवस्था ‘अग्निपथ’ थोप दिया है। पूरे देश की व्यवस्था को प्राईवेट लिमिटेड कंपनी समझ रखा है। लल्लू ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। मोदी सरकार को इसे वापस लेना होगा। कांग्रेस पार्टी देश के युवाओं के सपनों को कुचलने नहीं देगी। कांग्रेस युवाओं के संघर्ष में एकजुटता के साथ खड़ी है, युवाओं की लड़ाई लड़ेगी। ‘अग्निपथ’ ठेका प्रथा सेना में जाने वाले नौजवानों के जज्बे से खिलवाड़ है। इसके वापसी तक हमारी जंग जारी रहेगी।

2022-06-27 16:23:39
अशोक गहलोत और कांग्रेस आलाकमान के बीच सब ठीक? अडानी मामले से राहुल गांधी असहज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *