धार्मिक नगरी मथुरा-वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 किलो मीटर मेट्रो रेल चलने की योजना है। इसके लिए भारतीय रेलवे के स्वामित्व वाली जमीन मुफ्त ली जाएगी।
बृज तीर्थ विकास परिषद ने दी रिपोर्ट
मथुरा-वृंदावन प्रदेश के प्रमुख धार्मिक नगरी में से एक है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। तीर्थ यात्रियों के लिए सिटी परिवहन की बेहतर व्यवस्था की जानी है। उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी। इसके कंसलटेंट फीड बैक इंफ्रा फर्म के प्रतिनिधि जयदीप संयुक्त सचिव आवास एवं शहरी मंत्रालय केंद्र सरकार से मिलकर विस्तृत रूप से इस प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट दे चुके हैं। उनके निर्देश पर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जानी है।
कम समय में तय होगी दूरी
बृज तीर्थ विकास परिषद का मानना है कि मेट्रो रेल सेवा शुरू होने के बाद यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को मथुरा और वृंदावन घूमने और मंदिरों का दर्शन करने में कम समय लगेगा। इसके साथ ही मेट्रो रेलवे स्टेशन के आसपास रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बृज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव के आधार पर प्रमुख सचिव पर्यटन उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन को पत्र भेजा है।
सी.एम.एस. छात्र टीम ने जीती बॉक्सिंग चैम्पियनशिप
