हाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी में से एक शिवसेना के भीतर चल रहे उथल-पुथल के बीच गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों से कहा है कि एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने ऐतिहासिक फैसले लेने के लिए उनकी सराहना की है। इसके साथ-साथ शिंदे ने यह भी कहा कि उस पार्टी ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि, शिंदे ने खुलकर किसी पार्टी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन इसे बीजेपी से जोड़कर देखा जा रहा है।
गुवाहाटी के एक होटल में अपने साथी विधायकों को संबोधित करते हुए शिंदे ने मराठी में कहा, ‘एक राष्ट्रीय पार्टी जो कि सुपर पॉवर है, ने मुझे बताया है कि आपने जो भी निर्णय लिया है वह ऐतिहासिक है और उन्होंने हमें यह सुनिश्चित किया है कि जो भी मदद की जरूरत होगी वह दी जाएगी।’
जवाब में उद्धव के नाम तीन पन्नों का एक पत्र
गुरुवार को शिवसेना के बागी विधायक शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे के कल रात के संबोधन के जवाब में तीन पन्नों का एक पत्र ट्वीट किया है जिसमें विधायकों की परेशानियों का जिक्र किया गया है। शिवसेना नेता शिंदे कैंप की तरफ से मराठी में लिखे गए पत्र में लिखा गया था कि आपके पास इकट्ठा हुए कथित चाणक्यों ने हमें राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की रणनीति से दूर रखा गया। नतीजा अब सबके सामने है। हमें कहा गया कि आप छठी मंजिल पर आप लोगों से मिल सकते हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।’

2022-06-23 15:32:59
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में होगा गहलोत बनाम G-23, गांधी परिवार का बाहर रहना तय!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *