सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शासन में कानून नाम की चीज नहीं है। बुलडोजर ही इनका कानून है जो संविधान को कुचलता जा रहा है। उन्होंने डिप्टी सीएम के रामराज वाले बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि रामराज में भी छल हुआ। महिलाओं का अपमान हुआ। बाली और रावण छल से मारे गए। उसी तरह भाजपा राज में युवाओं के पेट पर लात मारी जा रही है।सपा नेता सोमवार को शाहबाद के ग्राम तालिकाबाद स्थित उपचुनाव कार्यालय पर मीडिया से रूबरू हुए। वह यहां सपा से रामपुर उपचुनाव प्रत्याशी घनश्याम लोधी के समर्थन में जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मौर्य जाति बाहुल्य गांवों का दौरा किया। इसके बाद कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। अखिलेश यादव के उपचुनाव में रामपुर न आने के सवाल पर कहा कि आजम और वह खुद ही यहां के लिए काफी हैं। अग्निपथ को लेकर कहा कि बनिए की नौकरी में पेंशन नहीं होती। अंबानी-अडानी को देश बेचा जा रहा है। देनी ही है तो अग्निपथ में भर्ती हर युवा को एक सैनिक की भांति सुविधाएं दी जानी चाहिए। रामराज पर बीजेपी के हम राम को लाएंगे वाले नारे पर कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे राम ने उन्हें पैदा नहीं किया, बल्कि ये राम को पैदा कर रहे हैं।

2022-06-20 17:19:02
उद्धव ठाकरे का दर्द और गहरा करने की तैयारी में भाजपा, BMC के लिए अमित शाह करेंगे मीटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *