लखनऊ, 14 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों आदित्य अग्रवाल एवं लिबा आमना ने 15वें नेशनल ओपेन ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन दोनों होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर ताईक्वाण्डो प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते दो गोल्ड मैडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

2022-10-14 13:24:55 https://npphospitaltanda.in/?p=6958

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *